फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी लोगों का ध्यान भटकाती थी, पति करता था झपटमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने दंपती को किया गिरफ्तार, सोने के गहने पर करते थे हाथ साफ
विज्ञापन


-11 सोने के लॉकेट और स्कूटी बरामद, पांच मामले सुलझाने का दावा, पुलिस आरोपियों से कर रही है पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने झपटमारी में एक दंपती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद ताहिर और खुशी बीबी के रूप में हुई है। पत्नी लोगों का ध्यान भटकाती थी, वहीं पति मौका पाकर उनके गहने झपटकर भाग जाता था। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 सोने के लॉकेट और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि आठ अप्रैल को बवाना थाना पुलिस को बंगाली चौक पर एक महिला से सोने का लॉकेट झपटने की शिकायत मिली। इसके कुछ ही देर बाद पूठखुर्द स्थित महर्षि वाल्मीकि अस्पताल के पास भी इसी तरह की एक और झपटमारी की घटना सामने आई। पीड़ितों ने बताया कि महिला के साथ मिलकर आरोपी वारदात को अंजाम दिया है। लगातार हो रही वारदातों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय मुखबिरों के जरिए आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल की। उसके बाद पुलिस ने दंपती को बवाना से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास दो सोने के लॉकेट बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने इससे पहले शाहबाद डेरी और भलस्वा इलाके में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने जेजे कॉलोनी बवाना स्थित आरोपियों के घर पर छापा मारकर नौ और सोने के लॉकेट बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि दोनों स्कूटी पर सवार होकर शिकार की तलाश करते थे। महिला राहगीरों का ध्यान भटकाती थी, वहीं ताहिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दे देता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें