फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्थायी समिति की अध्यक्ष ने शाहदरा के निगम स्कूलों का निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



नई दिल्ली।
दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को शाहदरा के उत्तरी जोन के गौतम पुरी वार्ड स्थित निगम विद्यालयों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आवासीय परिसर, कैथवाड़ा और ब्रह्मपुरी (टी-1) स्कूलों का दौरा किया। निरीक्षण के समय शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने विद्यालयों में छात्रों की कम संख्या पर चिंता जताई और अधिकारियों को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। शिक्षकों की कमी के बावजूद दो शिफ्टों में कक्षाएं संचालित होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी कक्षाओं को एक ही शिफ्ट में चलाने और रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिभावकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही बिना अनुमति अवकाश लेने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन



निरीक्षण में स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं में कमी भी सामने आई। कई जगह प्रकाश व्यवस्था कमजोर पाई गई, जबकि ब्रह्मपुरी (टी-1) विद्यालय में शौचालयों की खराब स्थिति और साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई गई। इस पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार करने के निर्देश दिए गए। सत्या शर्मा ने कहा कि निगम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें