फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने एक दिन पहले खाया जहर, दूसरे दिन लटका मिला पति

विज्ञापन
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में बुधवार सुबह एक अशक्त शख्स का शव घर की सीढ़ियों पर फंदे से लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था और एक दिन पहले ही उसकी पत्नी ने चूहा मारने की दवा खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक अजय (32) पत्नी कमलेश, दो बेटों संतोष (9) और रोहित (8) के साथ प्रेम विहार के गली नंबर 12 में किराये के मकान में रहता था। सड़क हादसे में अजय को दोनों पैर गंवाने पड़े थे।
विज्ञापन


कमलेश छोटा मोटा काम कर पांच सात हजार रुपये कमाती थी। उसी से घर का खर्च चल रहा था। आर्थिक तंगी की वजह से अक्सर दंपति के बीच झगड़ा होता था।

पुलिस के मुताबिक अजय ने नहीं की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। कमलेश ने चूहा मारने की दवा पी ली। उसे लोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।

उधर, बुधवार सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो उन लोगों ने पिता को सीढ़ी से फंदे की मदद से लटका हुआ पाया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के दौरान पाया कि अजय फंदे पर खुद नहीं झुल सकता।

जांच में पुलिस को पता चला है कि अजय के घर एक युवक आता था, जिसकी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। घटना के बाद से युवक फरार है।
विज्ञापन

इंसानियत हुई शर्मसार पड़ोसी झांकने भी नहीं आए

अजय की मौत की जानकारी उसके बच्चों को सुबह ही चल चुकी थी, लेकिन दोपहर में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि वह सुबह से ही मकान मालिक सहित आसपास के रहने वाले लोगों को पिता की मौत के बारे में जानकारी दी।

लेकिन कोई भी व्यक्ति उसके घर देखने नहीं आया। बच्चों ने घर के बाहर बैठकर वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति को इसके बारे में बताया।

दोपहर करीब तीन बजे बच्चों ने अपने घर के सामने से एक पुलिसकर्मी को जाते हुए देखा और उसे पिता की मौत के बारे में बताया। पुलिसकर्मी ने घर में जाकर देखा और इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें