फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः पूरा परिवार कोरोना से पीड़ित, सोशल मीडिया पर मदद मांगी

Wed, 10 Jun 2020 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

दिल्ली में एक पत्रकार का पूरा परिवार कोरोना ग्रस्त हो गया है। इस परिवार में अब तक दो लोगों की कोरोना मौत हो चुकी है। मंगलवार को पत्रकार का वीडियो उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पत्रकार की मदद करने का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन


वीडियो में पत्रकार ने कहा कि वह पूरे परिवार के साथ होम क्वारंटीन हैं। उनकी दो बच्चियां हैं और पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं। बीते 10 दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है। उनकी मां का भी इसी घर में निधन हुआ है। 

अंतिम संस्कार के लिए शव को काफी देर तक घर में ही रखना पड़ा क्योंकि प्रशासन से उन्हें काफी देरी से मदद मिली। उनकी कोई मदद नहीं कर रहा। इस वीडियो पर मंगलवार को राहुल गांधी ने लिखा, देश के मेरे लाखों भाई-बहनों के साथ हम उनका दुख साझा कर रहे हैं। हम आपको बचाने के लिए सब कुछ करेंगे। हम इस महामारी से साथ मिलकर उबर जाएंगे। 
विज्ञापन


बाद में दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि पत्रकार से संपर्क किया गया है। उनकी देखभाल की जा रही है। उनकी दोनों बच्चियां पॉजिटिव हैं लेकिन उनमें लक्षण नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें