फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का खाना पड़ा महंगा, बीमार होकर पहुंचे अस्पताल

Mon, 02 Nov 2015 07:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बडख़ल क्षेत्र में सोमवार को शादी से आया खाना खाकर एक ही परिवार के आठ  लोग बीमार हो गए। खाना खाते ही सभी को उल्टी व दस्त होने लगे। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शहजाद  परिवार के साथ बड़खल कॉलोनी की गली नंबर-2 में रहता है। उसकी एनआईटी तीन  नंबर में गाडिय़ों की नंबर प्लेट बनाने की दुकान है।

शहजाद ने बताया कि  रविवार को उनके एक रिश्तेदार के यहां मेवात के साकरस क्षेत्र में शादी थी। सोमवार सुबह वहां से उसके एक रिश्तेदार मीठे चावल लेकर आए थे। परिवार के  सभी लोगों ने दोपहर को चावल आए जिसके बाद सभी तबीयत बिगडनी शुरू हो गई।

शहजाद ने बताया कि परिजनों ने उसे फोन करके घटना के बारे में बताया जिसके  बाद सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती लोगों में  अनस (1 वर्ष), जोया(3), सैफ(4), रुखसाना(15), चांदनी(21), नजराना(20), फैजान(10) और अफसाना(7) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजाद ने इस मामले में किसी पर शक नहीं  जताया है। समाचार लिखे जाने तक सभी का अस्पताल में ईलाज चल रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें