फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: देर शाम मौसम ने ली करवट, गर्मी से मिली राहत, तेज आंधी ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह।
जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को सोमवार देर शाम उस समय बड़ी राहत मिली, जब मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी ने तपती गर्मी के असर को काफी हद तक कम कर दिया। दिनभर चिलचिलाती धूप और 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहे तापमान के बाद शाम को बदले मौसम ने लोगों को राहत की सांस लेने का मौका दिया। हालांकि इस बदलाव के साथ कुछ परेशानियां भी सामने आईं। तेज हवाओं और आंधी के कारण जिले के कई हिस्सों में पेड़ जड़ों से उखड़ गए, जिससे रास्तों पर आवागमन प्रभावित हुआ। इसके अलावा कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने की भी सूचना है, जिसके चलते कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। अंधेरा छाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा प्रभावित रही।
विज्ञापन

मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ था, वहीं रात के समय न्यूनतम तापमान घटकर करीब 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस गिरावट ने उमस और गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें, खुले स्थानों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें