फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब केजरीवाल के लोग ही सर्जिकल स्ट्राइक पर वीडियो से हुए खफा, छोडेंगे पार्टी

Sat, 08 Oct 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
kejriwal
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश से नाराज आम आदमी पार्टी (आप) की झुग्गी बस्ती सेल के अध्यक्ष उमेश वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने नवगठित पार्टी स्वराज इंडिया में शामिल होने का फैसला किया है। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव की उपस्थिति में वर्मा अपने समर्थकों संग स्वराज इंडिया की सदस्यता लेंगे। 

वर्मा ने बताया कि केजरीवाल ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सेना का अपमान किया है। यह बेहद शर्मनाक है। केजरीवाल का वीडियो संदेश देखने के बाद आप से पूरी तरह मोहभंग हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'आप ने सत्ता में आने के बाद टोकरी में डाले वादे'

अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर पैदा हुए इस वैचारिक मतभेद से उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। उमेश ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले आप ने जेजे क्लस्टर के लिए बड़े वादे किए थे। 

लेकिन सरकार में आने के बाद सभी वादों को टोकरी में डाल दिया गया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री समेत आप के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात की। लेकिन कोई ठोस काम नहीं हुआ। इससे उनकी उम्मीदों को झटका लगा था। 

लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक पर आए बयान से हद हो गई। उमेश ने कहा कि जो पार्टी देश के सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकती, उससे देशवासियों की बेहतरी के उम्मीद नहीं की जा सकती। लिहाजा उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें