फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनपेड़ मामला : पीड़ित ने CBI पर लगाया परेशान करने का आरोप

Sun, 15 Nov 2015 04:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनपेड़ कांड का पीड़ित जितेंद्र ने सीबीआई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसने अपना खाता सील होने की भी बात की है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि सरकार ने जो मुआवजा दिया था, वह खाते में तो आ गया है लेकिन प्रशासन ने खाते को सील कर रखा है।  उसमें से पैसे नहीं निकाल पा रहा है। यह बात उसने रविवार को सेक्टर-16 दशहरा मैदान में आयोजित महापंचायत में कही।

उसने आरोप लगाते हुए कहा कि सीबीआई आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उन्हीं से उल्टे-सीधे सवाल पूछकर परेशान कर रही है। सीबीआई की पूछताछ से ऐसा लगता है कि जैसे उसने ही अपराध किया है।
विज्ञापन


जितेंद्र का यह भी आरोप है कि सीबीआई अधिकारी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती पत्नी रेखा से भी अनावश्यक सवाल पूछकर तंग कर रही है। इसे लेकर रेखा ने सीबीआई अधिकारियों को धमकाया भी। उसने बताया कि अभी रेखा के गले में दिक्कत है और चेस्ट की सर्जरी होनी है।
विज्ञापन

बैंक खाता सील होने का भी लगाया आरोप

जितेंद्र ने बताया कि राज्य सरकार ने 10 लाख रुपये का जो उन्हें मुआवजा राशि दी थी वह खाते में पहुंच गई है लेकिन प्रशासन ने खाते को सील कर रखा है।

उसके खाते से पैसे नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसा क्यों हुआ है उसे कुछ नहीं पता। उसने बाकी बचे आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

संगीनों के साए में है जितेंद्र-
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से जितेंद्र की सुरक्षा में दो हथियारबंद पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। दोनों पुलिसकर्मी एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल) से लैस हैं।

रविवार को जब जितेंद्र महापंचायत में शामिल हुआ तो उसके दोनों ओर एसएलआर धारी पुलिसकर्मी जमीन में बैठकर उसकी सुरक्षा करते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें