फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के बाद बाउंसर्स भेजकर धमका रहा बिल्डर

Mon, 13 Jun 2016 04:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित स्टेलर जीवन सोसायटी (कॉम्प्लेक्स) के निवासियों ने रविवार को सोसायटी के गेट से लेकर पूरे परिसर में बैनर-पोस्टर के साथ प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना था कि फ्लैटों में इस्तेमाल घटिया सामग्री, परिसर की बदहाल स्थित और सुरक्षा आदि मुद्दों को लेकर लंबे समय से बिल्डर से मिलने का समय मांगा जा रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन


निवासियों ने आरोप लगाया कि बाउंसर्स भेजकर बिल्डर डरा-धमका रहा है। सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में निवासी सोसायटी के गेट पर एकत्रित हुए और बिल्डर की नीतियों के विरोध में पोस्टर-बैनर लेकर धरना-प्रदर्शन किया। 

कुछ ही देर में मौके पर बाउंसर्स और पुलिस पहुंच गई। निवासियों ने सोसायटी के भीतर एक मार्च भी निकाला। बाउंसर्स ने मीडिया को प्रवेश करने से रोका, जिस पर उनकी निवासियों से कहासुनी हुई। मार्च करने से रोक रही पुलिस से भी निवासियों की बहस हुई।
विज्ञापन


सोसायटी निवासी सत्यवान ने बताया कि शुक्रवार को आंधी के दौरान उनके फ्लैट के दरवाजे और खिड़की उखड़ गए। 56 लाख रुपये के इस फ्लैट में शिफ्ट हुए महज छह माह हुए हैं। फ्लैट में इस्तेमाल निर्माण सामग्री बेहद घटिया है।

निवासी हुसनपाल ने बताया कि फ्लैट और बालकनी में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। आंधी में खिड़की उखड़ गई। सीवर का पानी बेसमेंट और अन्य स्थानों पर बहता रहता है। वहीं, निवासी अमित ने बताया कि फ्लैट की बुरी हालत है। बिल्डर समस्या सुनने को भी तैयार नहीं है। करीब 250 निवासी सोसायटी में समस्याओं से जूझ रहे हैं।

सोसायटी निवासियों ने बताया कि बिना कंपलीशन सर्टिफिकेट के मेंटिनेंस शुल्क वसूला जा रहा है। यहां सुरक्षा नाम के लिए है। लिफ्ट, फ्लोर और बेसमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। कई बार आपराधिक वारदात हो चुकी हैं।

सोसायटी में भूमिगत जल की आपूर्ति की जाती है। क्लब, स्विमिंग पूल, लॉन टेनिस आदि के शुल्क वसूले जाते हैं, जबकि इनकी कोई ढंग की व्यवस्था ही नहीं है। बिजली के बिल नहीं दिए जाते हैं और मनमाना बिजली बिल वसूला जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें