फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाईन फ्लू से इन दो महिलाओं की थम गईं सांसें

Tue, 24 Feb 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से पीड़ित नोएडा निवासी दो महिलाओं ने पिछले हफ्ते दिल्ली के अस्पतालों में दम तोड़ दिया। वहीं, मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंची एक अन्य महिला मरीज को आईसीयू न होने के कारण दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


छलेरा निवासी शशिबाला (46) के परिजनों के मुताबिक, उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में ले जाने की सलाह दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएमएल में इलाज में बहुत लापरवाही हुई। स्वाइन फ्लू की जांच भी कई बार कहने के बाद कराई गई, जिसमें बीमारी की पुष्टि हुई।

वहीं, मूलरूप से बिहार निवासी और यहां सेक्टर-62 के वरुण अपार्टमेंट में रह रहीं दुर्गा वर्मा (83) की पिछले हफ्ते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में मौत हो गई। उनके बेटे एके वर्मा ने बताया कि उन्होंने कैलाश अस्पताल में शुरुआत में दिखाया था, जहां निजी लैब की रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। कैलाश ने उन्हें किसी अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिर उन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज में लापरवाही को देखते हुए सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


करीब आठ दिन इलाज के बाद उन्होंने वहां दम तोड़ दिया। बता दें कि इससे पहले तीन और मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें से एक बुलंदशहर की रहने वाली थी। हालांकि, स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गुप्ता का कहना है कि स्वाइन फ्लू से उनके पास किसी भी मरीज की मौत की जानकारी नहीं है।

जिला अस्पताल से मंगलवार को सेक्टर -44 निवासी महिला को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में रेफर किया गया। उनके पति करार हुसैन ने बताया कि आरएमएल में वह ठीक हो गई थी लेकिन फिर से संक्रमण की गिरफ्त में आ गई। अस्पताल की फिजीशियन डॉ. प्रमिला चौहान ने बताया कि मरीज की हालत गंभीर है। उनका यहां इलाज संभव नहीं है। हालांकि, मरीज को आरएमएल ले गए उनके पति का कहना था कि वहां के डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर होने की बात कहकर पांच दिन की दवा देकर वापस भेज दिया।

जिला अस्पताल में पहला मरीज भर्ती
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में मंगलवार को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पहली महिला रोगी धर्मवती (40) को भर्ती किया गया। धर्मवती गाजियाबाद की रहने वाली हैं। निजी लैब से पुष्टि के बाद सरकारी जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें