फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीए के छात्र ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 08 Oct 2014 01:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में देर रात बीसीए के छात्र अभिनव उर्फ इसु (21) ने पंखे पर चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। देर रात मां के जागने पर छात्र कमरे से गायब मिला।
विज्ञापन


बेटे की तलाश करते हुए वह दूसरे कमरे में पहुंची तो उसका शव पंखे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कविनगर पुलिस छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।

पेशे से बिल्डिंग ठेकेदार विपिन चौधरी ने बताया कि अभिनव उनका इकलौता बेटा था। वह नोएडा स्थित निजी कालेज में बीसीए सेकेंड वर्ष का छात्र था। वह क्रोधी स्वभाव का था, जिसके चलते वह पिछले दिनों अभिनव को लेकर शिरडी गए थे। वहां से लौटने पर अभिनव के स्वभाव में बहुत बदलाव आया था।
विज्ञापन


विपिन के अनुसार सोमवार शाम वह दोस्तों के साथ कविनगर रामलीला ग्राउंड में आतिशबाजी देखने गया था। रात करीब साढ़े 12 बजे घर लौटा और अपने कमरे में सोने चला गया। करीब तीन बजे अभिनव के कमरे में न मिलने पर उसकी मम्मी मंजू चौधरी ने दूसरे कमरे में जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका था।

विपिन ने बताया कि अभिनव पर किसी भी तरह का कोई दबाव नहीं था। पिछले कुछ दिनों से उसने उनका काम संभालना भी शुरू कर दिया था। मंगलवार को उनसे नोएडा स्थित साइट पर भी जाना था।
विज्ञापन


उनका कहना था कि शायद उसकी दोस्तों से कोई कहासुनी या विवाद हुआ हो, जिसके चलते उसने सुसाइड किया। एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि पुलिस ने अभिनव के मोबाइल को कब्जे में लिया है। मोबाइल लॉक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें