फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर-सपाटा: दिल्ली की 1500 गुमनाम विरासतों की खुलेगी कहानी... मोबाइल की जुबानी, मास्टर प्लान में भी मिलेगी मदद

Thu, 19 Nov 2026 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

विरासत स्थलों को आम लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की भी योजना है। इसके तहत चिह्नित स्थलों के पास क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड और सूचना पट्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
लाल किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली की पहचान अब केवल लाल किला, कुतुबमीनार और दूसरी प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारतों तक सीमित नहीं रहेगी। राजधानी की पुरानी गलियों, पारंपरिक बाजारों, ऐतिहासिक भवनों और अनजाने पुरातात्विक अवशेषों में छिपी करीब 1500 धरोहरों को सामने लाने की तैयारी है।

विज्ञापन


दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) मिलकर इन विरासत स्थलों की पहचान और दस्तावेजीकरण करेंगे। इस पहल के तहत उन इमारतों और स्थानों को भी शामिल किया जाएगा, जो अब तक आधिकारिक विरासत सूची से बाहर रहे हैं। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की मौजूदगी में डीडीए और इंटैक के दिल्ली चैप्टर के बीच इस संबंध में समझौता हुआ है।

परियोजना के तहत करीब 1500 विरासत स्थलों का ऐतिहासिक और स्थापत्य संबंधी रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसमें प्राचीन स्मारकों, पुरानी इमारतों, पुरातात्विक अवशेषों, समकालीन वास्तुशिल्प धरोहरों, पारंपरिक बाजारों और ऐतिहासिक गलियों को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य केवल धरोहरों की पहचान करना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण, पुनरुद्धार और भविष्य की विकास योजनाओं के लिए ठोस आधार तैयार करना है।
विज्ञापन


क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड और सूचना पट्ट लगाए जाएंगे
विरासत स्थलों को आम लोगों और पर्यटकों के लिए अधिक सुलभ बनाने की भी योजना है। इसके तहत चिह्नित स्थलों के पास क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड और सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। पर्यटक मोबाइल से कोड स्कैन कर संबंधित इमारत का इतिहास, उसकी स्थापत्य विशेषताएं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कर सकेंगे। इसके साथ डिजिटल मैप भी तैयार होगा, जिसके माध्यम से आसपास मौजूद दूसरे ऐतिहासिक स्थलों का पता लगाया जा सकेगा। अलग-अलग इलाकों में विशेष हेरिटेज ट्रेल और पैदल भ्रमण मार्ग विकसित किए जाएंगे, ताकि लोग एक साथ कई धरोहरों को करीब से देख सकें।

मास्टर प्लान-2047 में भी मिलेगी मदद
इस परियोजना से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल मास्टर प्लान-2047 के तहत हेरिटेज जोन, सांस्कृतिक क्षेत्रों और पुरातात्विक पार्कों की पहचान एवं विकास में किया जाएगा। ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और आसपास के क्षेत्रों के सुधार की योजनाएं बनाने में भी यह रिकॉर्ड उपयोगी होगा। पुरानी इमारतों को नए उपयोग में लाने और पारंपरिक बाजारों व ऐतिहासिक गलियों को फिर से जीवंत करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। इसके अलावा विरासत स्थलों को आपस में जोड़कर हेरिटेज सर्किट, पैदल यात्री नेटवर्क और सार्वजनिक स्थल विकसित करने की योजना है। इससे सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कारोबार और पारंपरिक हस्तशिल्प को भी नई पहचान मिल सकती है।

डिजिटल ई-बुक में सहेजा जाएगा विरासत का खजाना
इंटैक का दिल्ली चैप्टर पुराने अभिलेखों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, तस्वीरों और पहले से उपलब्ध विरासत सूचियों का अध्ययन करेगा। इसके आधार पर एक व्यापक डिजिटल ई-बुक तैयार की जाएगी। इसमें करीब 1500 स्थलों का विवरण, उनका इतिहास, तस्वीरें और प्रस्तावित पैदल भ्रमण मार्ग शामिल होंगे। साथ ही डिजिटल नक्शे और पर्यटकों के लिए विजिटर बुकलेट भी तैयार की जाएंगी। यह सामग्री आम नागरिकों के साथ विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और इतिहास में रुचि रखने वाले पर्यटकों के लिए भी उपयोगी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें