फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक, देरी से चलेंगी गाड़ियां

Mon, 21 Dec 2015 07:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में जनवरी तक एक्सप्रेस और शटल गाड़ियां 5 से 10 मिनट की देरी से चलेंगी। क्योंकि मेवला महाराजपुर अंडर पास काम के चलते थर्ड लाइन के बाद अब अप व डाउन मेन लाइन पर कॉशन ऑर्डर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


जिसके तहत ट्रेनों की रफ्तार इस बीच काफी कम हो गई है। जिससे ट्रेन को अपना सफर तय करने में 5 से 10 मिनट का समय अधिक लग रहा है।

रेलवे लाइन के दोनों ओर के क्षेत्रों को जोड़ने के लिए मेवला महाराजपुर में अंडर का निर्माण किया जा रहा है। इन दिनों सीमेंटिड बॉक्स को रेलवे ट्रैक के नीचे लगाया जा रहा है।

ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से निर्माण स्थल वाले क्षेत्र में रेलवे लाइनों पर गतिरोध लगा दिया गया है। वर्तमान में 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार का गतिरोध चल रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में दिल्ली की ओर से आने वाली सभी शटल और एक्सप्रेस गाड़ियों को कॉशन आर्डर देकर चलाया जा रहा है। इससे ट्रेन की रफ्तार कम होने से गाड़ियों के स्टेशन पहुंचने में पांच से दस मिनट तक का अतिरिक्त समय लगेगा।

 उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ए एस नेगी का कहना है कि इससे यात्रियों को तो परेशानी हो रही है, लेकिन सुरक्षित परिचालन के लिए गतिरोध जरूरी है। यह गतिरोध आगामी 10 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें