सुबह उठ कर दैनिक दिनचर्या में बोलती रामायण चलाकर अखबार पढ़ना, योग करना, मॉर्निंग वॉक या बागवानी करते हुए इसेे सुनना बेहद सुखद है। इसमें सनातन धर्म के सभी प्रमुख धार्मिक ग्रंथों का संपूर्ण और शुद्ध ऑडियो संग्रह है। उन्होंने बताया कि पहला लॉकडाउन बोलती रामायण की वजह से बड़ी आसानी से कट गया था। इसलिए उन्होंने 3-4 पीस खरीदकर अपने इष्ट-मित्रों को भी भेंट किया।
यूट्यूब या गूगल पर नहीं मिलेगी
इसके प्रदर्शकों ने बताया कि बोलती रामायण के भीतर जो भी कंटेंट हैं, वो यूट्यूब या गूगल पर उपलब्ध नहीं है। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज बोलती रामायण की लागत कम रखने के लिए इसे प्रयास संस्था के स्वयं सेवक लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वेबसाइट
boltiramayan.com पर जाकर इसे मंगाया जा सकता है।