फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: विधानसभा अध्यक्ष ने यूपी के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। अध्यक्ष ने उन्हें विधानसभा द्वारा संस्थागत दक्षता, पारदर्शिता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली विधानसभा ने राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा) को पूर्ण रूप से अपना लिया है। यह पहल कागज-रहित और प्रौद्योगिकी-सक्षम विधायी प्रक्रिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दिल्ली विधान सभा देश की पहली ऐसी विधानसभा बन गई है जो पूर्णतः सौर ऊर्जा पर संचालित हो रही है। इसके अलावा शताब्दी यात्रा-वीर विठ्ठलभाई पटेल शीर्षक स्मारक कॉफी टेबल बुक के बारे में भी जानकारी दी। इसमें दुर्लभ अभिलेखीय छायाचित्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के माध्यम से भारत की संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक विकास की महत्वपूर्ण घटनाओं का संकलन किया है। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को यह कॉफी टेबल बुक भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें