फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उपचार के दौरान मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करने को एम्स ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
-एम्स में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एम्स दिल्ली ने मरीजों की उपचार के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की पहल की है। इसके लिए एम्स चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने अस्पताल प्रशासनिक विभाग के साथ मिलकर मरीज सुरक्षा घटना रिपोर्टिंग विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला की। इसमें एम्स, राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) और दिल्ली सरकार के अस्पतालों के माइक्रोबायोलॉजिस्ट, मरीज सुरक्षा अधिकारी, चिकित्सकों, नर्सेज, प्रबंधक और नीति निर्माता शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यशाला में एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास ने नैतिक देखभाल के हिस्से के रूप में मरीज की सुरक्षा और प्रतिकूल घटनाओं की रिपोर्टिंग के महत्व पर जोर दिया। एम्स चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर निरुपम मदान ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य अस्पताल में मरीज देखभाल के दौरान उसकी सुरक्षा और जोखिम की पहचान कर उसे रोकने के विषय पर हितधारकों को तैयार करना था। कई बार मरीज अस्पताल में उपचार के लिए आता है। लेकिन कई बार उसे किसी दूसरी प्रतिकूल घटना का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से मरीज को बचाने के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें