सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को डेंगू हो गया है। उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
चार दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने बेटे को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती कर लिया। दूसरे दिन जांच रिपोर्ट आने पर डेंगू की पुष्टि हुई। अब बेटे की हालत स्थिर बताई जा रही है।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वर मावी का बेटे नीरज मावी (16) ग्रीन फील्ड स्कूल में 12वीं का छात्र है। 16 अगस्त को नीरज को तेज बुखार आया और तबीयत बिगड़ने लगी।
पिता ईश्वर मावी बेटे को तुरंत कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल में लेकर पहुुंचे। डॉक्टरों ने नीरज में डेंगू के लक्षण की आशंका पर तुरंत अस्पताल भर्ती कर लिया। उनके टेस्ट किए गए।
17 अगस्त को टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिसमें डेंगू की पुष्टि की गई। जिसमें उनकी प्लेटलेट्स काफी कम आई थी। जिसके बाद से डॉक्टरों ने ऑब्जर्वेेशन में रखकर इलाज शुरू किया।
ईश्वर मावी ने बताया कि अब बेटे की हालत स्थिर है। अभी प्लेटलेट्स कम हैं, लेकिन हालत में सुधार हो रहा है।