फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वेरिफिकेशन की सुस्त चाल से अटके पासपोर्ट

Thu, 19 Feb 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस वेरिफिकेशन की सुस्त चाल से सैकड़ों पासपोर्ट अटके पडे़ हैं। पासपोर्ट आवेदन में पुलिस वेरिफिकेशन के लिए 20 दिन का समय निर्धारित है, मगर ज्यादातर जिलों से रिपोर्ट एक महीने से भी ज्यादा समय में मिल रही है।
विज्ञापन


पासपोर्ट आफिस में तैनात अधिकारियों ने अब पश्चिमी यूपी के 13 जिलों एसएसपी को पत्र लिखकर कार्य में तेजी लाने को कहा है।

गाजियाबाद पासपोर्ट कार्यालय से पश्चिमी यूपी के 13 जिलों गाजियाबाद, आगरा, हाथरस, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, हापुड़, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के आवेदकों को पासपोर्ट जारी किए जाते हैं।

पीएसके में प्रतिदिन इन जिलों से करीब एक हजार आवेदक पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। नियमानुसार इन आवेदकों का पुलिस सत्यापन कार्य 20 दिनों में पूरा हो जाना चाहिए, मगर ऐसा है नहीं।
विज्ञापन


ज्यादातर आवेदक महीनों तक पुलिस सत्यापन को चक्कर लगाते रहते हैं। आवेदकों की इसी परेशानी को देखते हुए अब पासपोर्ट अधिकारियों ने संबंधित सभी जिलों के एसएसपी को पत्र लिखकर सत्यापन कार्य में तेजी जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें