फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की इच्छुक लड़कियों से दोस्ती कर करता था फरेब

Sat, 19 Sep 2015 08:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर विवाह की इच्छुक युवतियों से दोस्ती कर उन्हें ठगने के आरोप में साइबर सेल ने आकाश आनंद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने युवतियों को शादी का झांसा देकर पचास से अधिक वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।  सेक्टर-34 अशोका पार्ट एक में रहने वाली नेहा शर्मा ने सराय ख्वाजा थाने में 15 सितंबर 2015 को ठगी का केस दर्ज करवाया था।

नेहा के मुताबिक उन्होंने एक मेट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। साइट पर रोहन कपूर नाम का लड़का उन्हें पसंद आया। उनकी रोहन से फोन पर बात होने लगी।
विज्ञापन

लड़की से दोस्ती कर मांगे पैसे

खुद को बड़ा आदमी बताने वाले रोहन ने एक दिन फोन कर नेहा शर्मा से कहा कि वह नेपाल में है और उसे कुछ शेयर खरीदने हैं। उसने इसके लिए नेहा से 10,300 रुपये मांगते हुए लौटने पर वापस करने को कहा था।

दूसरे दिन एक एक लड़की आकर उससे रुपये ले गई। इसके बाद से रोहन का फोन बंद आ रहा था। उनकी शिकायत पर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई।

साइबर पुलिस ने आकाश आनंद को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया। एसएचओ साइबर सेल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं से ही खुलवाता था बैंक खाता

कंप्यूटर इंजीनियर है ठग-
पकड़ा गया आकाश आनंद मेरठ (यूपी) स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर इंजीनियर की पढ़ाई कर निकला है। रोजगार नहीं मिलने पर उसने महिलाओं को ठगने का काम शुरू कर दिया।

विभिन्न मेट्रिमोनियल साइट्स पर किसी सुंदर युवक की फोटो लगाकर कई नामों से खुद की आकर्षक प्रोफाइल तैयार करता। शादी की इच्छुक महिलाओं से दोस्ती करता और फिर ठगी।

पुलिस के मुताबिक आकाश आनंद शादी की इच्छुक महिलाओं का विश्वास जीतने के बाद उन्हें कुछ आर्थिक समस्या बताता। इसके बाद उन्हीं महिलाओं से किसी बैंक में अपने फर्जी नाम से खाता खुलवाता।

एटीएम कार्ड कूरियर से मंगाकर खाते से धन निकाल लेता। इसके बाद महिला से संपर्क समाप्त कर देता। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से यूपी के लखीमपुर जिले का रहने वाला आकाश पिछले चार साल में पचास से अधिक युवतियों को ठग चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें