स्कूल में छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत से सबक लेते हुए अन्य स्कूलों ने सुरक्षा के लिए एहतियातन कदम उठाया है।
बरामदे, गलियारा, बाथरूम और कैंटीन में शिक्षकों और स्पोर्ट्स अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
कोई कमरा या बाथरूम दस मिनट से अधिक बंद होने की सूरत में दरवाजा तोड़ने के आदेश भी स्कूल प्रबंधकों ने अपने स्तर पर दिए हैं।
बाथरूम में मिली थी छात्रा की लाश
दरअसल, सेक्टर 22 स्थित रोटर पब्लिक में हुई घटना के बाद स्कूल एसोसिएशन ने अपने स्तर पर सावधानी के तौर कदम उठाने का निर्णय लिया। इंटरनल सर्कुलर जारी कर सभी विंग के कॉर्डिनेटर को जिम्मेवारी दी गई है।
अपने विंग के अनुसार, शिक्षकों और स्पोर्ट्स से जुड़े शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही हिदायत दी गई कि जो छात्र अपसेट या अकेले कहीं खड़ा है, उस पर विशेष ध्यान रखा जाए।
शिक्षकों को आदेश दिया गया है कि बाथरूम में दस मिनट से ज्यादा दरवाजा बंद है तो नॉक करने के बाद कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर प्रिंसिपल को सूचना देकर तोड़ दिया जाए।
ये कदम भी उठाए गए
सीसीटीवी का दायरा फैलाने का फैसला। स्कूल में क्लास मॉनिटर से बच्चों की रिपोर्ट। स्कूल के सदन के कॉर्डिनेटर से बच्चों पर नजर रखने की तैयारी। फ्लोर वाइज गार्ड और स्पोर्ट्स टीचर की ड्यूटी। सफाई और अटेंडेंट को किया सतर्क।
बच्चों के लिए काउंसलिंग की शुरूआत। प्रार्थना के साथ योगा क्लास। बच्चे और अभिभावकों का एक साथ स्कूल में प्रिंसिपल व काउंसलर के साथ बैठक शुरू करने की योजना।
अटेंडेंट और क्लास रूम की गतिविधियों के जरिए छात्र के व्यवहार का आकलन। सभी फ्लोर के बीच के सीढ़ियों के गैप को रस्सी से पाटने की तैयारी। सबसे ऊपरी फ्लोर पर जाने पर प्रतिबंध।