फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले की दौड़ शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-15 जून तक उम्मीदवार दाखिले के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 15 जून की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिले के लिए ऑनलाइन https://engineering.uod.ac.in लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रमों में दाखिला केवल जेईई (मेन) 2026 की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर मिलेगा। दाखिला प्रक्रिया के तहत पंजीकरण कम आवंटन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को आवेदन से पहले पात्रता मानदंड, प्रवेश कार्यक्रम, सीट मैट्रिक्स और अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों को पढ़ने के निर्देश दिए हैं। दाखिला आवेदन पंजीकरण शुल्क जमा करने के बाद ही वैध माना जाएगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग प्रवेश पोर्टल और दाखिला वेबसाइट से अधिक जानकारी जुटा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें