फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक चाहेगी तो सरकार घर-घर पहुंचाएगी पानी

Mon, 01 Sep 2014 01:07 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पेयजल लाइन बिछवाने के यूपी के गांव वालों को सरकार की मेहरबानी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गांव के सभी परिवारों को मामूली रकम जमा कर आवेदन करना होगा और सरकार गांव में पेयजल लाइन बिछा देगी।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में हाल ही में ‘सामुदायिक सहभागिता आधारित ग्रामीण पाइप पेयजल योजना’ शुरू की गई है। पेयजल योजना पर आने वाला पूरा खर्च केंद्र और राज्य सरकार वहन करेगी।

वर्ष 2022 तक यूपी के सभी गांवों को पेयजल लाइनों से आच्छादित करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक पेयजल लाइन की सुविधा पाने के लिए गांव की आबादी कम से कम 10 हजार होनी चाहिए थी।
विज्ञापन


इसके बाद भी कई शर्तों को पूरा करने पर ही गांव में वाटर लाइन बिछाई जाती थी। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने अब यह नई योजना शुरू की है।

योजना के तहत 500 परिवारों वाले गांव को भी इसमें शामिल किया गया है। पाइप लाइन की सुविधा के लिए सामान्य श्रेणी के परिवारों को महज 450 रुपये और एससी-एसटी व बीपीएल परिवारों को 225 रुपये एक मुश्त देने होंगे।

ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एक प्रस्ताव तैयार कर जल निगम को देंगे। जल निगम प्रोजेक्ट तैयार कर राज्य व केंद्र सरकार से मंजूरी लेकर योजना को पूरा करेगा। परिवारों से इकट्ठा हुई रकम भी सरकार ग्राम पंचायत के खाते में ही जमा करा देगी।

यह पहली बार है कि यूपी में पेयजल योजना लागू करने के लिए पब्लिक से प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों और सरकार की मर्जी पर योजनाएं बनती और लागू होती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें