फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दसवीं की दोबारा बोर्ड परीक्षा के लिए एलओसी जमा कराने की प्रक्रिया आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के लिए दोबारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू की
विज्ञापन


-एलओसी जमा करने का पहला चरण 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा

-मई 2026 में होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा, छात्रों को तीन विषयों में सुधार का मौका

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मई 2026 में होने वाली दसवीं की दोबारा बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू की है। इसके लिए एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट) की प्रक्रिया 18 मार्च से शुरू होगी जो कि 31 मार्च तक चलेगी। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देशित किया कि एलओसी समय पर जमा करें। यह पहली बार है जब दसवीं कक्षा के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस एलओसी में किसी नए छात्र के नाम को नहीं जोड़ा जाएगा। बोर्ड ने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि वे छात्रों और अभिभावकों को परीक्षा से जुड़े नियमों, पात्रता, शुल्क और समय-सारणी के बारे में पूरी जानकारी दें।
मालूम हो कि नई शिक्षा नीति 2020 की सिफारिशों के अनुरूप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं में दो बार बोर्ड परीक्षा की नीति लागू की है। इस नीति के तहत पहली बार की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब दूसरी बार परीक्षा के तहत छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए मई की परीक्षा में बैठने का अवसर देंगे। परीक्षा में छात्र अधिकतम तीन विषयों में सुधार कर सकेंगे। इस नीति के तहत पहले वाली परीक्षा में छात्रों का बैठना अनिवार्य था। सभी पास छात्रों को ही तीन विषयों में अपने प्रदर्शन को सुधारने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि पहली वाली परीक्षा में कोई छात्र नहीं बैठा है तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा। बल्कि वह अब अगले साल 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा में बैठ सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आंतरिक मूल्यांकन में प्रदर्शन सुधार की कोई सुविधा नहीं है, क्योंकि यह पूरे वर्ष चलने वाली एक प्रक्रिया है। बोर्ड ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र सीमित होंगे, इसलिए छात्रों को निकटतम केंद्र मिलना जरूरी नहीं है और एक बार आवंटित केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। एलओसी की फीस के तहत छात्रों को प्रति विषय 320 रुपये व तीन विषयों के लिए 960 रुपये का भुगतान करना होगा। लेट फीस के रूप में प्रति छात्र 2000 रुपये चुकाने होंगे। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन ही होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें