फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने स्कूल में लाइब्रेरियन से की छेड़खानी

Mon, 06 Jul 2015 02:28 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक स्कूल की पूर्व महिला लाइब्रेरियन ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए स्कूल अध्यक्ष और प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महिला ने कम वेतन देकर अधिक वेतन के चेक साइन कराने, नौकरी के दौरान शारीरिक और मानसिक शोषण करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साहिबाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि वह कुछ समय पहले तक स्कूल में ही कार्यरत थी। आरोप है की प्रधानाचार्य और अध्यक्ष ने लंबे समय तक स्कूल में नौकरी के दौरान उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।
विज्ञापन


कई बार स्कूल के बाद काम बताकर उसके साथ छेड़छाड़ की। उसे कम वेतन दिया जाता था, जबकि अधिक वेतन के चेक पर साइन करवा लिए जाते थे।

महिला ने बताया कि वह काफी दिनों से इस मामले को लेकर थाने, सीओ दफ्तर, महिला थाने और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है, मगर कहीं सुनवाई नहीं हुई।

एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया की महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद  गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें