फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ रोड पर जीडीए बनाएगा दो नए यू-टर्न

Mon, 06 Jul 2015 02:04 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएसएफ रोड से नोएडा जाना जल्द ही आसान होगा। जीडीए द्वारा बनाए जा रहे यू-टर्न जाम की समस्या से वाहन चालकों को निजात दिलाएंगे। रेल विहार के पास यू-टर्न बनकर तैयार कर लिया गया है। अब कनावनी पुलिया के पास यू-टर्न बनाया जाएगा।
विज्ञापन


सीआइएसएफ रोड पर पीकऑवर्स में जाम की समस्या वाहन चालकों के लिए परेशानी के लिए सबब है। रोजाना वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ता है।

इससे निपटने के लिए जीडीए ने यू-टर्न बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रेल विहार सोसायटी के पास एक यू-टर्न का निर्माण कार्य का काम पूरा कर लिया गया है। अब कनावनी पुलिया के पास यू-टर्न का निर्माण कार्य शुरू करने वाला है।

अधिशासी अभियंता कप्तान सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए यू-टर्न का निर्माण किया जा रहा है। यू-टर्न बनने के बाद सीआइएसएफ रोड पर कई कटों को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


एप्रोच रोड से जूड़ेगी सीआईएसएफ रोड
यू-टर्न बन जाने के बाद सीआइएसएसफ रोड जीडीए द्वारा कनावनी पुलिया पर बनाई गई एप्रोच रोड पर जाना-आसान हो जाएगा। अभी वाहन चालक कनावनी क पास बने अवैध कट से यू-टर्न लेते हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से दोनों साइड जाम लग जाता है। यू-टर्न के बन जाने के बाद वाहन चालक आसानी से मुड़कर अप्रोच रोड पर पहुंच सकते हैं।

जिसके बाद सीधे नोएडा और एनचए-24 पहुंच सकते हैं। वाहन चालकों को लंबा चक्कर और एनएच-24 पर लगने वाली जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें