प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर किए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। हालांकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।
लेकिन दूसरी ओर आप नेता आशुतोष ने पीएम के जन्मदिन के जश्न की आलोचना करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने डेंगू से दिल्ली में हो रही मौतों के बावजूद पीएम के जन्मदिन समारोह पर सवाल उठाए।
आशुतोष ने ट्वीट किया कि दिल्ली में लोग मर रहे हैं और बीजेपी पीएम के जन्मदिन का जश्न मनाने में व्यस्त है।
People are dying in Delhi and BJP busy celebrating PM's birth day !!!— ashutosh (@ashutosh83B) September 17, 2015