गुड़गांव के ममानेसर थाना क्षेत्र के कांकरौला गांव में युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। युवक के परिजनों ने गांव के ही दो ठेकेदारों पर आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांकरौला में एक कोठी में पेंट के लिए गांव के ही ठेकेदार प्रवीण उर्फ पन्ना और हरी ने युवक प्रवीण को काम दिया था। तीन दिन पहले ठेकेदार और उसका चाचा युवक के घर पहुंचे और काम छोड़ने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
परिजनों का आरोप है कि धमकी देने के अगले दिन प्रवीण का शव गांव के कच्चे रास्ते पर मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के जहर खाने की बात सामने आई है। परिजनों ने ठेकेदारों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।