मात्र 12 रुपये सालाना प्रीमियम पर अब गरीब व्यक्ति का दो लाख रुपये का बीमा किया जाएगा। इसके लिए यहां 9 मई से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना लागू की जाएगी। पूरे देश के 129 केंद्रों पर इसे एक साथ शुरू किया जाएगा।
प्रदेश में इसकी शुरुआत पांच जिलों से की जा रही है, जिसमें गुड़गांव भी शामिल है। इस बीमा योजना से गरीबों को लाभ मिलेगा। इस बारे में उपायुक्त ने बताया कि शनिवार से शुरू होने वाली योजनाओं में ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’, ‘प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना’ तथा ‘अटल पेंशन योजना’ शामिल हैं।
एक व्यक्ति इन तीनों योजनाओं का लाभ ले सकता है। इसके लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति का बैंक में खाता होना जरूरी है।