फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। वार्ड-11 में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची और हथौड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। इसके पीछे पत्नी का किसी से नाजायज संबंध होने का शक बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वार्ड-11 में रहने वाले अश्विनी व उसकी पत्नी वीना के बीच पिछले कई दिनों से कलह चल रहा था।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर गुड़गांव के रहने वाले व्यक्ति से अवैध संबंध का संदेह था। मंगलवार सुबह आरोपी और उसकी पत्नी की लड़ाई हुई। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में महिला पर कैंची और हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

रितिक को नहीं पता मां कहां है

पुलिस ने आरोपी के घर से कैंची व हथौड़ा बरामद किया है। जिससे उसने अपनी पत्नी को मारा था। पलवल से सीएफएसएल की टीम ने यहां आकर मौका मुआयना किया।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला व आरोपी पति का मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और कॉल डिटेल निकाली जा रही है। साथ ही गुड़गांव के व्यक्ति के बारे में जानकारी ली जा रही है। उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

मृतका के चार बच्चे हैं। सबसे छोटा बेटा रितिक है। जिसकी उम्र अभी ढ़ाई साल है। वह पुलिस को घर के आंगन में खेलते हुए मिला। उसे नहीं पता कि मां कहां है। मृतका वीना के तीन बेटियां हैं। जिन्होंने पुलिस को बताया कि उसके पापा और मम्मी की सुबह पांच बजे लड़ाई हुई थी। उसके बाद उन्हें नहीं पता कि उनकी मम्मी को क्या हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें