फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को गोली मारने वाले का पता नहीं लगा पाई पुलिस

Sun, 26 Apr 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-58 थाना अंतर्गत ममूरा गांव में हर्ष फायरिंग में महिला की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस पांच दिनों बाद भी गोली चलाने वाले की पहचान नहीं कर सकी है। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन


ममूरा गांव में भाजपा नेता जुगराज चौहान की बेटी की शादी 21 अप्रैल को थी। चढ़त के दौरान वहां किसी ने फायरिंग की जिससे गोली सीधा पड़ोस में छत पर खड़ी माधुरी (22) के माथे में जा लगी।

माधुरी के पति अनुज भाटी ने बताया कि वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते हैं और एक साल से ममूरा में किराये के घर में रह रहे हैं। जब उनकी पत्नी को गोली लगी तब वह ऑफिस में थे।
विज्ञापन


माधुरी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां हालत बिगड़ती देख उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। वहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में अनुज ने अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

2012 में ही अनुज भाटी की शादी माधुरी से हुई थी। गोली चलाते वक्त किसी ने नहीं देखा कि किसकी रिवाल्वर से गोली चलाई गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स पकड़ा जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें