फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के लिए संसद जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज

Wed, 12 Feb 2014 09:37 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के लोगों पर बढ़ रहे हमले और महिलाओं की सुरक्षा व शिक्षा की मांग को लेकर संसद भवन की ओर कूच करने की कोशिश कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
विज्ञापन


इसमें घायल करीब 12 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्रों के जवाबी हमले में संसद मार्ग थाने के एसएचओ के अलावा छह पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं।

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले छात्र मंगलवार को रामलीला मैदान से रैली निकालकर संसद मार्ग पहुंचे। वे महिलाओं की सुरक्षा पर सरकारों की लापरवाही और पूर्वोत्तर के लोगों पर लगातार होते हमलों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से मारपीट

शिक्षा और सुरक्षा की मांग कर रहे छात्रों ने संसद भवन तक जाने की कोशिश में संसद मार्ग में लगे एक बेरिकेड को तोड़ दिया। दूसरेको तोड़ने की कोशिश करने पर पुलिस ने छात्रों पर पानी की बौछार छोड़ दी। इसके बावजूद भी जब छात्र नहीं रुके तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

छात्रों ने भी बैनर में लगे डंडों से पुलिस पर हमला कर दिया। बताया गया है कि इस दौरान छात्र वली उल्लाह कादरी, आनंद, माओ चौहान और मेघा चौधरी के सिर में चोटें आईं। वहीं अन्य छात्रों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने रैली के दौरान छात्रों द्वारा लाए गए प्रदर्शन सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त कर लिया था।

यह भी पढ़ें: फिर हो गईं नॉर्थ-ईस्ट के लोगों के साथ 3 वारदातें

महासचिव विश्वजीत कुमार का कहना है कि पुलिस ने हमारे छात्रों पर बर्बरता से लाठियां बरसाईं। 12 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीस से ज्यादा घायल हुए हैं। छात्रों पर पहले पानी की बौछार छोड़ी गई और फिर अचानक लाठियां बरसाई गईं। हम इस मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें