फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस खंबे से होगी महिलाओं की सुरक्षा

Wed, 28 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां किरण बेदी महिला सुरक्षा को ध्यान में रख लगातार ट्वीट कर रही हैं वहीं भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी महिला सुरक्षा को लेकर रोड मैप पेश किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली की जनता के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा भाजपा की मुख्यमंत्री होंगी।
विज्ञापन


लेखी ने कहा कि एक योजना के तहत हर सार्वजनिक स्थल पर एक ऐसा खंभा लगाया जाएगा, जहां परेशान महिला पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगी।

उसमें एक ऐसा बटन होगा, जिसे दबाने से तेज आवाज होगी। उसका रंग बदलने लगेगा, जिससे आस-पास के लोगों की नजर उस पर पड़ेगी और महिला की सुरक्षा में आम लोग भी पहुंच सकेंगे। खंभे में सीसीटीवी कैमरा भी लगा होगा जो वहां के पूरे दृश्य को कैद करेगा।

सांसद ने कहा कि भाजपा महिलाओं को शिक्षित कर रही है और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में जुटी है। भाजपा की सरकार बनते ही सेफ सिटी प्लान को लागू किया जाएगा। महिला पुलिस ड्राइवरों की तैनाती होगी। ज्यादा से ज्यादा संख्या में टैक्सी ड्राइवर महिला होंगी। ‘ही फॉर शी’ कैंपेन लांच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें