फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शादी में वक्त से पहले पहुंच गए मुलायम

Wed, 28 Jan 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने नोएडा में करीब डेढ़ घंटा बिताकर पश्चिमी यूपी में पार्टी की स्थिति की समीक्षा की। दरअसल, जिस समारोह में वे शामिल होने आए थे, वहां वक्त से पहले ही पहुंच गए थे। नोएडा में पंचायत व्यवस्था खत्म करने से वे नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि किसानों की आबादी नियमावली को शीघ्र ही पास करा दिया जाएगा। संगठन और अफसरों में फेरबदल की सख्त जरूरत भी बताई।
विज्ञापन


सपा नेता अशोक चौहान ने बताया कि रविवार शाम नेताजी कालिंदी कुंज उद्यान में शादी में शामिल होने आए थे। शाम करीब सात बजे बिना भीड़ के वे पैदल ही समारोह स्थल की तरफ आते दिखाई दिए। शादी में देरी होने पर वे एकांत में बैठ गए। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से पश्चिमी यूपी की राजनीति के बारे में जानकारी ली।

प्रभारी नीरज शेखर से भी फोन पर बात की। उन्होंने माना है कि क्षेत्र में सपा की स्थिति ठीक नहीं है। इसके लिए क्या जरूरी है, सुझाव मांगे। नेताजी को जब यह बताया गया कि नोएडा में पंचायत व्यवस्था खत्म कर दी गई तो वे संतुष्ट नहीं दिखे। उन्हें जब जानकारी दी गई कि यहां पर किसान आबादी नियमावली को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, इस पर उन्होंने लिखित में देने को कहा।
विज्ञापन


मंगलवार को उन्हें इसकी लिखित कापी भी भिजवा दी गई। चौहान ने बताया कि नेताजी नोएडा में कुछ दिनों से हो रही अव्यवस्था से काफी नाखुश हैं। व्यवस्था को ठीक करने के लिए उन्होंने फेरबदल के संकेत भी दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जो कर्मठ लोग हैं, उन्हें अगले माह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। एक विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। इसके अलावा बसपा छोड़कर आए एक कद्दावर नेता को भी मंत्री बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें