फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑर्डर किया 12 हजार का पेन, मिला 10 रुपये वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली के सेक्टर-1 में कंसलटेंसी में काम करने वाले व्यक्ति से ऑनलाइन खरीदारी में ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनी से 12 हजार रुपये के दो पेन मंगाए थे।
विज्ञापन


मगर मंगलवार को पेन की डिलीवरी हुई तो डिब्बे में दस रुपये का पेन निकला। पीड़ित ने कोरियर लेकर आने वाले लड़के को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

सेक्टर-1 स्थित एक्सप्रेस ग्रीन अपार्टमेंट निवासी मोहित शर्मा एक कंसलटेंसी कंपनी में काम करते हैं। 26 अगस्त को उन्होंने एक ऑनलाइन कंपनी की वेबसाइट पर दो माउंट ब्लैक पेन ऑर्डर किए थे, जिनकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी।

उन्होंने ऑनलाइन ही इसका भुगतान कर दिया था। मंगलवार को कंपनी की तरफ से उनके पास फोन आया कि उनके पेन की डिलीवरी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डिब्बे में एक ही पेन था वह भी नकली

दोपहर करीब 12 बजे ऑर्डर लेकर कोरियर कंपनी से एक युवक आया। कोरियर ब्वॉय ने मोहित को एक डिब्बा दिया। कोरियर ब्वॉय ने अपने जाने के बाद मोहित से डिब्बा खोलने को कहा।

उसने बताया कि कंपनी की तरफ से यह निर्देश दिए गए हैं। इस पर मोहित को शक हुआ तो उन्होंने फौरन डिब्बा खोल दिया। डिब्बे में एक ही पेन था वह भी नकली।

बाजार में उस पेन की कीमत मात्र दस रुपये है। उन्होंने कोरियर लाने वाले लड़के को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कोरियर ब्वॉय से पूछताछ करने लगी, लेकिन लड़के ने कंपनी के बारे में कुछ नहीं बताया। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। सीओ इंदिरापुरम अतुल कुमार यादव का कहना है कि कोरियर ब्वॉय से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें