फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का नया कनेक्शन है तो कीजिए ऑनलाइन आवेदन

Mon, 05 May 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अब नए कनेक्शनों के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में बदलाव किया है। कनेक्शन के लिए आवेदन को अपनी मुख्य ऑनलाइन प्रणाली में शामिल कर लिया है। अब हर आवेदन पर डीएचबीवीएन और यूएचबीवीएन के अधिकारी पूरी नजर रख पाएंगे।
विज्ञापन


बिजली निगमों ने सभी औद्योगिक श्रेणी के भावी उपभोक्ताओं सहित अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं (20 किलोवाट या ज्यादा लोड वाले) को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा है। यदि आवेदक अपने फार्म व अन्य दस्तावेज ऑनलाइन प्रणाली में डालेंगे तो बिजली निगम उसे अपने मुख्य ऑनलाइन सिस्टम में ले लेगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि बिजली कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया में दक्षता और तत्परता लाने के लिए निगमों के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करेंगे।

बिजली निगमों ने नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी है। अब इसे और कारगर बनाने का किया जा रहा है। इस सुविधा के प्रथम चरण में सभी संभावित औद्योगिक उपभोक्ताओं व 20 किलोवाट या इससे ज्यादा लोड वाले अन्य श्रेणियों के कनेक्शन लेने के इच्छुक उपभोक्ताओं के प्रार्थनापत्र निगमों की वेबसाइट www.dhbvn.com, www.uhbvn.com पर जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


निगम के अनुसार इस प्रणाली के तहत कनेक्शन जारी करने की वास्तविक स्थिति को मुख्यालय स्तर पर व प्रबंध निदेशक के स्तर पर गहन निगरानी की जा सकेगी। इससे उपभोक्ता उचित कार्यवाही के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने में सक्षम होंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें