फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली में सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या 22 से बढ़कर 39 हुईं

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार तकनीक आधारित रैंडमाइजेशन से हुई पोस्टिंग
विज्ञापन

अब अपने सब-डिविजन में ही हो सकेंगे पंजीकरण व राजस्व संबंधी काम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में अब सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार तैनात होंगे। सरकार ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों की संख्या 22 से बढ़ाकर 39 कर दी है और 17 नए कार्यालय अधिसूचित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है, जिससे लोगों को अपने क्षेत्र में ही पंजीकरण व राजस्व से जुड़े काम कराने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहली बार सब-रजिस्ट्रारों की पोस्टिंग सूचना प्रौद्योगिकी आधारित रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से की गई, जिससे पारदर्शिता व निष्पक्षता बढ़ेगी। यह प्रक्रिया अतिरिक्त मुख्य सचिव सेवाओं की मौजूदगी में पूरी हुई। दिल्ली के 13 राजस्व जिलों के तहत 39 सब-डिवीजन हैं, जिन सभी के लिए अब एक-एक सब-रजिस्ट्रार पद अधिसूचित किया गया है। इससे पहले 22 कार्यालयों में भीड़भाड़ व दूरी की समस्या रहती थी, जो अब दूर होगी। मुख्यमंत्री ने पोस्टिंग की तकनीक आधारित प्रक्रिया पर संतोष जताया। उन्होंने नवनियुक्त सब-रजिस्ट्रारों से पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें