फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tendency : दिल्ली में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 गुना बढ़े, 15 दिन में पकड़े गये 1592

Sat, 30 Dec 2023 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 गुना बढ़े हैं। पिछले वर्ष जहां 160 वाहन चालक पकड़े गए थे, जबकि इस बार कुल 1592 लोग पकड़े गए हैं। 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृति बढ़ती जा रही है। दिल्ली यातायात पुलिस ने पिछले 15 दिन में शराब पीकर जो वाहन चालक पकड़े हैं, इससे ये पता लगता है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष शराब पीकर वाहन चलाने वाले 10 गुना बढ़े हैं। पिछले वर्ष जहां 160 वाहन चालक पकड़े गए थे, जबकि इस बार कुल 1592 लोग पकड़े गए हैं। 

विज्ञापन


इस वर्ष शराब पीकर सबसे ज्यादा चालक संसद के आसपास पकड़े गए। पिछले 15 दिन में संसद मार्ग सर्किल में कुल 62 वाहन चालकों को पकड़ा गया। यातायात पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नशे की हालत में वाहन चलाना रात के दौरान सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। 

दिल्ली यातायात पुलिस सड़कों का प्रयोग करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर अपनी उपस्थिति पर विशेष ध्यान दे रही है और इस सक्रिय दृष्टिकोण के साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान 24 दिसंबर से शुरू किया गया है और 31 दिसंबर की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा। 

विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पब, बार और होटलों से बाहर आने वाले लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जहां पार्टियों का आयोजन किया जाता है। यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि नववर्ष की पूर्व संध्या के दौरान कोई दुर्घटना न हो।

उन्होंने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान 24 दिसंबर को शराब पीकर वाहन चलाने के कुल 186 मामले सामने आए। 25 दिसंबर को 111 लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें