फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 3 दिन तक उत्तर भारत में रहेगा सर्दी का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस हफ्ते बदले मौसम के तेवर आने वाले तीन दिनों तक लोगों को ठंड से ठिठुरने पर मजबूर कर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक उत्तर भारत में लोगों को कोहरे और ठंड का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग के डायरेक्टर डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि मौसम मे यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्पन्न हुआ है। अभी हाल ही में 14-15 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत में दस्तक दी थी।

इसके बाद 18 से 19 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ भारत पहुंचा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में जगह-जगह बारिश भी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

असर दिल्ली-एनसीआर में भी

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में पड़ी बर्फ और मैदानी इलाकों जैसे मध्य प्रदेश, झारखंड में हुई बारिश ने मौसम में नमी और ठंड को बढ़ा दिया है। जिसका असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखा जा सकता है।

दिल्ली -एनसीआर में आने वाले 3 दिनों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में तापमान न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साथ ही इस हफ्ते में दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 3 दिनों के बाद धीरे-धीरे मौसम में पुन: बदलाव आएंगें। जिससे ठंड घटने के आसार बनेंगे। 26 जनवरी के अवसर पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें