गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन को आईएसओ (9001:2008) सर्टीफाइड देश की तीसरी क्रिकेट एसोसिएशन होने की उपलब्धि हासिल हुई है।
रणजी, विनोद मांकड़, सीके नायडू सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का सफल आयोजन करने वाली जीसीए संस्था को आईएसओ सर्टिफिकेट हासिल हुआ है। जीसीए आईएसओ सर्टिफाइड देश की तीसरी क्रिकेट संस्था बन गई है।
जीसीए से पहले आईएसओ सर्टिफिकेट क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था बीसीसीआई और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को मिला है।
जीसीए के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि आईएसओ सर्टिफिकेट पाने वाली जीसीए उत्तर प्रदेश की पहली क्रिकेट एसोसिएशन बन गई है।
जीसीए को यह उपलब्धि रणजी ट्रॉफी मैच, विनोद मांकड़ मैच, सीके नायडू मैच, ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट, डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग, अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और रणजी ट्रायल का सफल आयोजन किया।
जीसीए चेयरमैन उमेश चोपड़ा ने कहा कि एम्पायर वर्कशॉप, स्कोरर वर्कशॉप, क्रिकेट प्लेयरों को काबिल कोचेज से प्रशिक्षण दिया जाना सर्टिफिकेट मिलने का आधार रहा। इस मौके पर एसोसिएशन सदस्य धीरेंद्र सिंह, डा. अरविंद डोगरा, मनोज गौड़, सुनील सैनी, मतलूब सहित तमाम लोग मौजूद थे।