फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप से मिलेगी ऑटो की जानकारी

Wed, 18 Feb 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफर से पहले आटो को तलाशने का झंझट अब नहीं रहेगा। आटो में सीट पाने के लिए मारामारी का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग एक मोबाइल एप शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर लोगों को अपने आसपास के आटो की लोकेशन तो मिलेगी ही, उनकेचालकों के मोबाइल नंबर भी मिल जाएंगे। परिवहन विभाग जानो नाम के इस एप को मार्च के अंत में शुरू कर देगा। इससे सिटी व एनसीआर आटो दोनों का पता किया जा सकेगा।

परिवहन विभाग रोजामार्टा कंपनी के सहयोग से एक नया एप तैयार कर रहा है।  मल्टीमीडिया मोबाइल पर इस एप को डाउनलोड करने के बाद आटो को घर पर बुलाया जा सकेगा। कंपनी के आरएम मनोज भार्गव ने बताया कि इस एप को तैयार का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन, केपी गुप्ता ने बताया कि मोबाइल पर आसपास चलने वाले आटो के चालकों के नंबर पहुंच जाएंगे। इसके बाद व्यक्ति किसी भी आटो को बुला सकता है। मोबाइल पर ही उसको अपने घर से आटो की दूरी की जानकारी भी हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें