फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: छात्रा का मोबाइल झपटने वाले बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटीबी एन्क्लेव में परीक्षा देने जा रही छात्रा से झपटा था मोबाइल
विज्ञापन

नई दिल्ली। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में परीक्षा देने के लिए जा रही एक छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान शाहदरा निवासी राहुल पांचाल और राजेश कुमार सैनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। पॉकेट मनी से पैसा बचाकर छात्रा ने मोबाइल फोन खरीदा था। 31 जनवरी को वारदात के बाद पीड़ित छात्रा रोते हुए थाने पहुंची थी और पुलिस से मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई थी। शाहदरा जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दो संदिग्धों की पहचान कर ली। 3 फरवरी को इलाके में गश्त के दौरान सूचना पर कार्रवाई करते दोनों को दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें