फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हरिद्वार में होटल कारोबारी पर गोली चलाने वाला बदमाश नरेला से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्पेशल सेल ने की गिरफ्तारी, गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के इशारे पर बदमाश ने वारदात को दिया था अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरिद्वार उत्तराखंड में होटल कारोबारी को गोली मारने वाले बदमाश को नरेला से गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान फगवाड़ा पंजाब निवासी समी खान (18) के रूप में हुई है। वह गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का सदस्य है और उसी के इशारे पर वारदात को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद वह नेपाल भाग गया था। दो दिन पहले ही वह दिल्ली आया था। बदमाश के कब्जे से पुलिस ने पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त अमित कौशिक ने बताया कि 2 जून को हरिद्वार के सुखी नदी खड़खड़ी के पास होटल व्यवसायी सांपला रोहतक निवासी अरुण को गोली मारी गई थी। जांच में पता चला कि हत्याकांड को गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के इशारे पर अंजाम दिया गया है। मृतक नंदू के विरोधी गैंग मंजीत महल गैंग के एक सदस्य का करीबी रिश्तेदार होने के कारण उस पर गोली चलाई गई। उसके बाद दिल्ली में गैंगवार की आशंका को देखते हुए नंदू गैंग के बदमाशों पर निगरानी बढ़ाई। इस दौरान पुलिस को समी खान के नरेला इलाके में आने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मदद करने का आश्वासन देकर करवाई हत्या
समी खान उर्फ सनी ने बताया कि वह अपने दोस्त हिमांशु के जरिए गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के संपर्क में आया। समी खान और हिमांशु की फगवाड़ा के एक स्थानीय अपराधी के साथ पुरानी दुश्मनी थी। उससे बदला लेने के लिए उसने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से संपर्क किया। नंदू ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया, लेकिन उसके पहले उसे अपने दुश्मन मंजीत महल गिरोह के सदस्य के एक रिश्तेदार की हत्या करने की बात कही। हत्या करने के लिए हिमांशु ने पंजाब से तीन और युवाओं को शामिल किया। 2 जून को वह सभी हरिद्वार पहुंचे और अरुण को गोली मार दी। घटना के बाद सभी हमलावर पंजाब भाग गए। समी घटना के बाद नेपाल भाग गया और गिरफ्तारी से 2 दिन पहले गिरोह का अगला काम संभालने के लिए दिल्ली लौटा। दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को उसकी गिरफ्तारी की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

नेपाल का रहने वाला है आरोेपी
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि समी खान नेपाल के बीरगंज का रहने वाला है। वहां उसके पिता की डेंटिंग-पेंटिंग की वर्कशॉप थी। 2015 में आए भूकंप के बाद काफी नुकसान हुआ, जिसके बाद उसका परिवार पंजाब के फगवाड़ा आ गया। उसके पिता ने जालंधर में एक वर्कशॉप में काम करना शुरू किया। समी खान ने फगवाड़ा के एक सरकारी स्कूल से 10वीं की पढ़ाई पूरी की। छोटी-मोटी लड़ाइयों के बाद वह इलाके में अपना दबदबा कायम करने के लिए बदमाश हिमांशु से संबंध बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें