फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास की पावन माटी से दिल्ली में गूंजेगा समरसता का संदेश: रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा अब दिल्ली के हर जिले तक पहुंचेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर दिल्ली में सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया। तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित समरसता संकल्प अभियान और पावन माटी कलश वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही सच्ची समरसता का संकल्प है। पावन माटी कलश के जरिए संत रविदास का संदेश दिल्ली के हर घर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी की पवित्र भूमि से शुरू हुई समरसता संकल्प यात्रा अब दिल्ली पहुंची है और ये राजधानी के सभी जिलों तक जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं का मूल संदेश है कि समाज में न कोई छोटा है और न कोई बड़ा। हर व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। दिल्ली सरकार भी समान अवसर और सम्मान के मूल्यों को आधार बनाकर विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, शिवेश कुमार राम, लाल सिंह, हर्ष मल्होत्रा और दुष्यंत गौतम समेत कई नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें