फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पिछले चार वर्षों में तप रहा अक्तूबर के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान, 37 डिग्री पहुंचा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद।
अक्तूबर शुरू होने के बावजूद शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रविवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया जा रहा कि यह पिछले चार वर्षों में अक्तूबर के पहले सप्ताह का सबसे अधिक तापमान है। सामान्य तौर पर इस समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगती है, लेकिन इस बार दिन में गर्मी का असर है। सुबह और शाम मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा, लेकिन दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर भी गर्मी का असर दिखाई दिया। जरूरी काम से बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को भी तेज धूप में परेशानी हुई। कई लोग सिर ढककर सफर करते दिखाई दिए। मानसून की विदाई के बाद आसमान साफ रहने और बादल नहीं होने के कारण धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है। हवा की गति धीमी रहने से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दोपहर के समय गर्मी का असर अधिक महसूस हुआ।
विज्ञापन





पिछले साल से तीन डिग्री अधिक तापमान : पिछले वर्ष अक्तूबर के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस बार यह करीब तीन डिग्री अधिक रहा। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण ठंडक का इंतजार कर रहे लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम मौसम सुहावना रहने से लोग इन समयों में बाहर निकलना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें