फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन्नाथ जी के दर्शन को उमड़ गया पूरा गुड़गांव

Sun, 02 Feb 2014 08:49 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भक्तिभाव से निकाली गई। दोपहर को प्रेम मंदिर परिसर से रथयात्रा शुरू हुई। रथ के साथ हजारों की संख्या में नाचते-गाते लोगों ने माहौल को भक्ति के रंग में रंग दिया। वातावरण में हरे-राम, हरे-कृष्ण की धुन गूंज उठी। बैंड की धुन पर विदेशी भक्तों ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन


इस दौरान गीता और कृष्ण से जुड़े साहित्य की भी खूब बिक्री हुई। जहां-जहां से रथ यात्रा निकलने वाली थी वहीं पर भक्तों ने सुंदर रंगोली बनाई। इस काम में माहिर तकरीबन चार टोलियों में लड़के और लड़कियां शामिल थीं। इस यात्रा में गुड़गांव के पॉश एरिया में रहने वाले भक्तों की संख्या सबसे अधिक रही। काफी संख्या में भक्तों ने रथ यात्रा के लिए अपने कार्यालयों से छुट्टी ले ली थी।

झांकियों में श्रीकृष्ण, बलराम और सुभद्रा की झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही। जहां से भी यह रथ निकलता सभी इन देवों के दर्शन के लिए उमड़ आते। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा और शंख की ध्वनि गूंजती रही। प्रेम मंदिर से गुरुद्वारा रोड होते हुए यह रथ यात्रा महावीर चौक, महरौली रोड तक गई।
विज्ञापन


वहां से राणा प्रताप चौक होते हुए यह यात्रा हुडा जिमखाना क्लब सेक्टर-29 में समाप्त हुई। हिंदी और अंग्रेजी भक्ति के माध्यम से भगवान जगन्नाथ की स्तुति की गई। यहां पर कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य रूप से आयोजन हुआ। प्रसादम् का वितरण भी सैकड़ों भक्तों में किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें