फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से परेशान प्रॉपर्टी डीलर ने दी जान

Thu, 12 Mar 2015 01:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टीबी और किडनी की बीमारी से परेशान बालूपुरा के प्रॉपर्टी डीलर खेम सिंह चौहान (45) ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मौत की वजह बीमारी लिखी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खेम सिंह चौहान अविवाहित थे। करीब छह साल से उन्हें टीबी हो गई थी। दो साल से किडनी खराब थी, जिस कारण डायलेसिस होता था। बीमारी की वजह से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी बंद हो गया था।

परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह खेम सिंह बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। खेम सिंह की मौत की सूचना परिजनों को पुलिस के जरिए मिली।

पुलिस ने बताया कि वे जहरीला पदार्थ खाकर पन्नालाल अस्पताल पहुंचे थे। एसएचओ कोतवाली धीरेंद्र यादव ने बताया कि सुसाइड नोट में खेम सिंह ने लिखा है कि बीमारी से परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहे हैं। मौत के बाद परिजनों को परेशान न किया जाए। नगर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें