फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उपराज्यपाल ने स्वाभिमान अपार्टमेंट्स के क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिए सीवेज, कचरा प्रबंधन और लिफ्ट की समस्याओं के तुरंत समाधान के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बृहस्पतिवार को अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने रहन-सहन की स्थिति, नागरिक सुविधाओं और रखरखाव से जुड़ी समस्याओं पर उनकी प्रतिक्रिया ली। साथ ही अधिकारियों को संबंधित समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। आवासीय परियोजना डीडीए द्वारा जेलरवाला बाग अशोक विहार में विकसित की गई है। इसे जहां झुग्गी, वहीं मकान के विजन के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्वाभिमान अपार्टमेंट्स परियोजना के तहत 1,675 बहुमंजिला पक्के फ्लैट्स का निर्माण किया है।
विज्ञापन

दौरे के दौरान क्षेत्रवासियों ने कुछ फ्लैट्स में सीवेज, कचरा प्रबंधन की कमी, कुछ टावरों में लिफ्ट का अनियमित संचालन और क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर समस्या रखी। उपराज्यपाल ने डीडीए, जिला प्रशासन और दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए कि सभी मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उपराज्यपाल ने कहा कि इस तरह की परिवर्तनकारी परियोजनाओं को खराब रखरखाव के कारण प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें