प्रगति मैदान में पुस्तक मेले के आखिरी दिन रिकॉर्ड भीड़ जुटने की उम्मीद है। सप्ताह के बीच की सुस्ती शनिवार को टूट गई। इस दौरान करीब दो लाख लोगों ने मेले में दस्तक दी। पहले से कमर कस चुके प्रमुख प्रकाशकों व वितरकों ने जबरदस्त बिक्री की।
जिन पुस्तक स्टॉलों पर डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था नहीं थी वे भी पुस्तक प्रेेमियों की संख्या से संतुष्ट दिखे। रविवार को पुस्तक मेले के अंतिम दिन प्रकाशक और वितरक ग्राहकों को लुभाने के लिए 50 फीसदी से भी ऊपर डिस्काउंट दे सकते हैं।
शनिवार को पुस्तक प्रेमियों को रिझाने के लिए प्रकाशक और वितरकों ने 30 से 50 फीसदी तक छूट दी। दलित साहित्य के प्रकाशकों को भी बेहतर रिस्पांस मिल रहा है।