यदि बदन पर खाकी वर्दी हो और गाड़ी पर पुलिस लिखा हो तो उसे नियमों का पालन करने की क्या जरूरत है। वे जो करते हैं वही नियम है।
हां यदि वही काम आम आदमी करे तो वही खाकी वर्दीवाले उसे नियमों का पाठ पढ़ाने से नहीं चूकते। सोमवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
सेक्टर-12 लघु सचिवालय में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाया गया है। लेकिन सोमवार को यहां डीसी और एसडीएम कार्यालय के बीच बनी गैलरी में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक पुलिस लिखी एक बाइक खड़ी रही।