फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने छह लोगों को रौंदा, चार की मौत दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरूप नगर और मादीपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है, दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से भोदी गांव, गोरखपुर निवासी दिनेश (45) सिंधी कॉलोनी, स्वरूप नगर में रहता था। वह संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। इसके साथ ही शाहपुर गांव निवासी साधु यादव (35) भी दुकान में काम करता था।

शनिवार रात करीब 10:30 बजे दोनों घर लौट रहे थे। इस दौरान जीटी करनाल रोड के गंदा नाला के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिनेश और साधु को पास के अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। स्वरूप नगर थाना पुलिस  अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दो की हालत गंभीर

वहीं रविवार तड़के मादीपुर जनता फ्लैट में रहने वाले अनिल बेदी (45), रमेश (43), लेखराज (34) और दिगंबर (45) मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर बैठे बातचीत कर रहे थे।

तभी हरियाणा नंबर का एक ट्रक फुटपाथ पर चढ़कर चारों को रौंदते हुए मेट्रो पिलर से टकरा गया। ट्रक के रुकते ही चालक कूदकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने चारों को पास के अस्पताल में भर्र्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अनिल बेदी को मृत घोषित कर दिया।

देर शाम उपचार के दौरान रमेश की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अनिल का शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं रमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मादीपुर चौकी पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक के कागजातों के जरिये ट्रक मालिक की पहचान की गई और बाद में आरोपी चालक बबलू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि हादसे के वक्त बबलू लखनऊ से प्लास्टिक का सामान लेकर मुंडका जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें